CBSE Xth HINDI-(Course A) 2018 SOLUTIONS


CBSE Xth HINDI-(Course A) 2018 SOLUTIONS

यहाँ सीबीएसई 10 वीं हिन्दी-(Course A) 2018 के व्याकरण से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया जा रहा हैं।

खंड - ख

3. निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।

(क) बालगोबिन जानते हैं कि अब बुढ़ापा आ गया। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर भेद भी लिखिए।)
उत्तर- (आश्रित उपवाक्य) : अब बुढ़ापा आ गया है। भेद : संज्ञा उपवाक्य

(ख) मॉरीशस की स्वच्छता देखकर मन प्रसन्न हो गया। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
उत्तर- (मिश्र वाक्य) : जब मॉरीशस की स्वच्छ्ता देखी तब मन प्रसन्न हो गया।

(ग) गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटे हुए थे और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे। (सरल वाक्य में बदलिए)
उत्तर- (सरल वाक्य) : गुरुदेव आराम कुर्सी पर लेटकर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे थे।

4. निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए :

(क) मई महीने में शीला अग्रवाल को कॉलेज वालों ने नोटिस थमा दिया। (कर्मवाच्य में)
उत्तर- (कर्मवाच्य) : कॉलेज वालों के द्वारा मई महीने में शीला अग्रवाल को नोटिस थमा दिया गया।

(ख) देशभक्तों की शहादत को आज भी याद किया जाता हैं। (कर्तृवाच्य में)
उत्तर- (कर्तृवाच्य) : देश भक्तों की शहादत को आज भी याद करते हैं।

(ग) खबर सुनकर वह चल भी नहीं पा रही थी। (भाववाच्य में)
उत्तर- (भाववाच्य) : खबर सुनकर उससे चला भी नहीं जा रहा था।

(घ) जिस आदमी ने पहले-पहल आग का आविष्कार किया होगा, वह कितना बड़ा आविष्कर्ता होगा। (कर्तृवाच्य में)
उत्तर- (कर्तृवाच्य) : जिस आदमी ने पहले-पहल आग का अविष्कार किया, वह कितना बड़ा आविष्कर्ता होगा।

5. रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए।

अपने गाँव की मिट्टी छूने के लिए मैं तरस गया।
उत्तर- गाँव की- संज्ञा पद, संबंध कारक, जातिवाचक संज्ञा, एकवचन
मिट्टी- संज्ञा पद, जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, कर्मकारक
मैं- सर्वनाम, पुरुषवाचक, उत्तम पुरुष, पुल्लिंग, एकवचन, वर्ताकारक
तरस गया- क्रिया पदबंध, अकर्मकद्ध, भूतकाल, पुल्लिंग, एकवचन

6. (क) 'रति' किस रस का स्थायी भाव है?
उत्तर- (रति)- श्रृंगार रस

(ख) 'करुण' रस का स्थायी भाव क्या है?
उत्तर- करुण रस का स्थायी भाव- शोक

(ग) 'हास्य' रस का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर- हास्य रस का स्थायी भाव- हास

(घ) निम्नलिखित पंक्तियों में रस पहचान कर लिखिए :
मैं सत्य कहता हूँ सखे! सुकुमार मत जानो मुझे,
यमराज से भी युद्ध को, प्रस्तुत सदा मानो मुझे।
उत्तर- उल्लेखित पंक्तियाँ- वीर रस

खंड - घ

12. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर 200 से 250 शब्द में निबन्ध लिखिए।

(क) महानगरीय जीवन
विकास की अंधी दौड़
संबंधों का ह्रास
दिखावा

(ख) पर्वों का बदलता स्वरूप
तात्पर्य
परंपरागत तरीके
बाजार का बढ़ता प्रभाव

(ग) बीता समय फिर लौटता नहीं
समय का महत्त्व
समय नियोजन
समय गँवाने की हानियाँ

13. आपके क्षेत्र के पार्क को कूड़ेदान बना दिया गया था। अब पुलिस की पहल और मदद से पुनः बच्चों के लिए खेल का मैदान बन गया है। अतः आप पुलिस आयुक्त को धन्यवाद पत्र लिखिए।

अथवा

पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति ध्यान आकर्षित करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

14. पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

अथवा

विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हस्तकला की वस्तुओं की प्रदर्शनी के प्रचार हेतु लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।